WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सड़क हादसे ने उजाड़ दिया हँसता-खेलता परिवारBMFNEWS

मैनपुरी: सड़क हादसे ने उजाड़ दिया हँसता-खेलता परिवार

मैनपुरी/कुरावली। फिरोजाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे ने कुरावली के एक सराफा व्यापारी के परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हादसे में गर्भवती राखी वर्मा और उनके 8 वर्षीय बेटे अग्रिम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति सचिन वर्मा और 2 वर्षीय बेटी आराध्या घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

शनिवार को परिवार आगरा से नियमित जांच कराकर लौट रहा था, तभी फिरोजाबाद में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मां और बेटे के शव घर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सबसे भावुक पल तब आया जब गंभीर रूप से घायल पति सचिन वर्मा अस्पताल में भर्ती होने के कारण अपनी पत्नी और बेटे को अंतिम विदाई भी नहीं दे सके। राखी वर्मा का अंतिम संस्कार उनके देवर ने किया, जबकि बेटे अग्रिम का अंतिम संस्कार अलग से किया गया।

आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहा परिवार अब गहरे शोक में डूबा है। अग्रिम की किलकारियों से गूंजने वाला आंगन अब पूरी तरह सूना हो गया है। घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में व्यापारी, परिचित और स्कूल स्टाफ परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏

Leave a Comment