WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीनों नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

 

तीनों नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया एवं नगर पंचायत धनवार में चल रही योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान कार्यों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करें, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर नगर निगम गिरिडीह के उप नगर आयुक्त, बड़की सरैया एवं धनवार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment