जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*

एटा, 12 जून। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति, बकाया वसूली तथा राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कर एवं करेत्तर राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए तथा बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व प्राप्तियों की नियमित मॉनिटरिंग करने, वसूली कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि से विकास कार्यों को गति मिलती है, इसलिए सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, भू-राजस्व वसूली तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment