WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मौत के मुहाने से जिंदगी की वापसी: घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन ने महिला को सुरक्षित उतारा”रिपोर्ट अनिल सोलंकी

“सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर ‘मौत का मंजर’: कूदने की धमकी से थमी सांसें, घंटों से जारी है रेस्क्यू ”

 

एटा (मिरहची)।

जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टीपू में रविवार को एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया, जहां एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़कर सैकड़ों फीट ऊंचाई पर जा बैठी। महिला की इस खौफनाक हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी की नजरें टावर पर टिकी थीं—जहां एक महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

 

*फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू मौके पर मौजूद ऑपरेशन जारी*

 

सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

 

*पुलिस कर्मियों के टावर पर चढ़ते ही कूदने की धमकी*

 

पुलिसकर्मियों ने जैसे ही टावर पर चढ़कर महिला को नीचे लाने की कोशिश की, वह अचानक कूदने की धमकी देने लगी। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा और फिर रणनीति बदलकर समझाइश का सहारा लिया गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बेहद भावुक स्थिति में थी और लगातार नीचे उतरने से इनकार कर रही थी। हर पल स्थिति बिगड़ने का खतरा बना हुआ था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं। प्रशासनिक टीम धैर्य के साथ महिला को समझाने में जुटी रही।

 

*क्षेत्राधिकारी संकल्प दीप कुशवाहा ने बताया जल्दी महिला को नीचे सुरक्षित उतार जाएगा*

 

क्षेत्राधिकारी संकल्प दीप कुशवाहा ने बताया कि महिला एटा की निवासी है और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि महिला को सकुशल नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।

 

*मौके का हाल*

 

सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू कार्रवाई जारी है

 

टावर पर चढ़ते ही महिला ने दी कूदने की चेतावनी

 

हर पल बनी रही अनहोनी की आशंका

 

*बड़ा सवाल*

 

आखिर पारिवारिक विवाद किस हद तक पहुंच गया कि एक महिला को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी? यह घटना न सिर्फ प्रशासन बल्कि समाज के सामने भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

(रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… अपडेट का इंतजार)

 

 

 

“मौत के मुहाने से जिंदगी की वापसी: घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन ने महिला को सुरक्षित उतारा”*

 

एटा। थाना मिरहची के गांव सिरसा टीपू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षा इंतजाम संभालते हुए नीचे से जाल और अन्य संसाधनों की तैयारी शुरू कर दी। महिला की हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी, क्योंकि जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी।

करीब कई घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में प्रशासन ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया।

 

अधिकारियों ने लगातार महिला से बातचीत की, उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि उसकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

आखिरकार प्रशासन की मेहनत रंग लाई और महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जैसे ही महिला नीचे आई, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

बताया जा रहा है कि महिला किसी पारिवारिक समस्या से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और प्रशासन उसकी समस्याओं के समाधान में जुट गया है।

 

*बड़ी बात:*

 

प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मिला सफलता

महिला सुरक्षित, इलाके में सामान्य हुआ माहौल

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय रहते की गई समझदारी और संवेदनशीलता किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल सकती है।

 

 

Leave a Comment