*सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा*
*दिनाँक 09.07.2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 09.07.2026 को टूटने की कगार पर खड़े परिवार को साथ रहने के लिए राजी किया।
*प्रथम पक्ष* प्रतीक्षा पुत्री राजबहादुर पुत्र रामवीर सिंह निवासी खकराई थाना मरहरा जिला एटा।
*द्वितीय पक्ष-* अंकित पुत्र बॉबी निवासी भेंकुरी थाना हसायन जिला हाथरस।
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी, जिन्हें परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो सभी अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए। आज की बैठक में
काउंसलर श्रीमती रिचा,डॉ आर0पी0 आर्य, डॉ मुकुल देव,पुलिस स्टाफ से प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,उपनिरीक्षक सुनीता बाई,महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शर्मा,म0का0 रजनी, म0का0 विनेश मौजूद रहे।









