शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22 वी पुण्यतिथि कल थाना दरियावगंज में प्रतिमा स्थल पर होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां

 

शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22 वी पुण्यतिथि कल

 

थाना दरियावगंज में प्रतिमा स्थल पर होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

एटा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला महामंत्री शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि कल थाना दरियावगंज में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने बताया कि कलम के धनी निडर एवं निर्भीक पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की वर्ष 2004 में 27 जून को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ट्रैक्टर से कुचलकर कर हत्या कर दी थी। तब से लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लोग शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिवर्ष 27 जून को पुण्यतिथि मना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष श्री अनूप सिंह चौहान के अनुसार इस वर्ष संगठन के प्रदेश, मंडल ,जिला एवं तहसील के पदाधिकारी कल सुबह 8:00 बजे शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों से कल सुबह 8:00 कैंप कार्यालय पटियाली पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है जहां से सभी पदाधिकारी व सदस्य शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए थाना दरियावगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment