WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोने के जेवरात तथा करीब 20 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा जसरथपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में आधी रात सात नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने घर में मौजूद महिला और बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, एक साल की मासूम बच्ची को दीवार से पटकने का भी आरोप लगाया गया है।

 

परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे सोने के जेवरात तथा करीब 20 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी एटा डॉ. इलामारन समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।

 

Leave a Comment