पुलिस कर्मियों की फिटनेस और स्वास्थ्य को समर्पित: रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पुलिस कर्मियों की फिटनेस और स्वास्थ्य को समर्पित: आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “आगरा मूव्स बेटर-2026″ अभियान का शुभारंभ*

 

आगरा,”स्वस्थ प्रहरी • सशक्त पुलिस • सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ, पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त सदर/लाइंस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में “आगरा मूव्स बेटर-2026” अभियान का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।

*सीपीआर और वर्कप्लेस एर्गोनॉमिक्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण*

अभियान के पहले दिन Agra Orthopaedic Society तथा जिला चिकित्सालय एवं पुलिस अस्पताल, आगरा के चिकित्सा विशेषज्ञों और उनकी टीम द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने दो मुख्य विषयों पर विस्तृत व्याख्यान और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया:

सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा के लिए सीपीआर देने की सही तकनीक सिखाई गई।

पुलिस वर्कप्लेस एर्गोनॉमिक्स (Police Workplace Ergonomics): लंबी ड्यूटी के दौरान सही कार्य-मुद्रा (Posture) बनाए रखने, शारीरिक फिटनेस सुधारने तथा गर्दन, कमर एवं घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय बताए गए। इसके साथ ही, कार्यस्थल पर किए जा सकने वाले सरल स्ट्रेचिंग अभ्यासों का भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

*स्वास्थ्य की शपथ और सजगता का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सजग रहने तथा एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। यह अभियान पुलिस बल के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पुलिसकर्मी पूरी ऊर्जा और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।

Leave a Comment