WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से आमजन एवं यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने विधिवत फीता काटकर एवं जल वितरण कर प्याऊ सेवा की शुरुआत कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों, राहगीरों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्याऊ केंद्र पर प्रतिदिन आरओ का शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा तथा लोगों को गुड़ के साथ पानी पिलाने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।प्याऊ शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इस मौके पर सभासद नरेश यादव, सुशील साहनी, नागेंद्र यादव, अनिकेत रावत, अरुण कुमार, राधारमन पांडेय, मैनेजर शर्मा, अभिषेक दुबे, रामनरेश चौधरी, अनुज, जितेंद्र पासवान, मंसूर आलम इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment