जैथरा में महिला की बहादुरी पर क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने किया सम्मानित
May 18, 2026
*जैथरा में महिला की बहादुरी पर क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने किया सम्मानित*
*ब्यूरो रिपोर्ट बी के दीक्षित भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल*
*एटा जिले के थाना जैथरा की मोहल्ला नेहरू नगर में एक हाल ही में एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी बहादुरी से बाइक सवार दो लुटेरों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। महिला करीब 23 मिनट तक अकेले बैग छीनने वाले बदमाशों से भिड़ती रही।इस साहसिक घटना की खास बात तो यह है एटा में दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का बैग छीनने की कोशिश की और उन्हें सड़क पर घसीटा महिला का साहस चोट लगने के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और मजबूती से उनका सामना करती रही।नतीजा यह निकला महिला के कड़े प्रतिरोध और शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके कारण लुटेरे खाली हाथ ही वहां से भागने पर मजबूर हो गए*
*महिला ने अद्भुत साहस और दृढ़ता का परिचय देते हुए न केवल उनका सामना किया, बल्कि अपने बैग को सुरक्षित रखने में भी सफल रहीं। यह घटना समाज में महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और आत्मबल का संकेत देती है*
*इस जांबाज महिला की हिम्मत और सूझबूझ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है*
*इस साहसिक कार्य के लिए आज दिनांक 18 मई को जैथरा में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह पट्टी हाउस,नगर पंचायत जैथरा के चेयरमैन विवेक गुप्ता के साथ महिला को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया*
*महिला का साहस समाज की अन्य महिलाओं को भी कठिन परिस्थितियों में निर्भीक रहने की प्रेरणा देगा जब नारी सशक्त होती है, तो वह हर चुनौती का डटकर सामना कर सकती हैं*








