WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राम आसरे बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के जिला संगठन सचिव, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*मिर्जापुर: राम आसरे बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के जिला संगठन सचिव*

 

नई दिल्ली/मिर्जापुर उत्तर प्रदेश: भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )के विस्तार क्रम में मिर्जापुर जिले में नई महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, श्री राम आसरे (सुपुत्र श्री शिव लोचन, निवासी- देवरिया नीबी, पोस्ट- कोलना, थाना- अदलहाट, जिला- मिर्जापुर) को ‘जिला संगठन सचिव, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, मिर्जापुर’ के पद पर मनोनीत किया गया है।

*नियुक्ति का आधिकारिक विवरण*

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष (मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी) रविकांत साहू जी, कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी और केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।

इस दायित्व को सौंपते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम शर्मा ने राम आसरे की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है।

संगठन विस्तार और आगामी लक्ष्य,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन लगातार प्रदेश भर में अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन का मुख्य ध्यान आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाली महारैली पर केंद्रित है। इस रैली की सफलता के लिए मिर्जापुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

नवनियुक्त जिला संगठन सचिव राम आसरे ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और मीडिया जगत के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति से मिर्जापुर जिले की मीडिया टीम को नई ऊर्जा मिली है और संगठन के विस्तार को और गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष