WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर और टीचर टीम ने मारी बाजी.

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन। बुधवार को आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह मौजूद रहे। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर टीम और पत्रकार टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर रेलवे सुपर वाइजर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार टीम संघर्ष के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और रेलवे सुपर वाइजर टीम ने मुकाबला जीत लिया। पत्रकार टीम के कप्तान प्रमोद कुमार ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। वहीं टीम के वाइस कैप्टन अनुज जायसवाल ने कहा कि अगले वर्ष टीम और बेहतर रणनीति व दोगुनी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। रेलवे सुपर वाइजर टीम के कप्तान आर.बी. पॉल और वाइस कैप्टन एम.पी. सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट आपसी भाईचारे और मनोरंजन की भावना से खेला जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह का आयोजन लगातार होता रहेगा। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी व कमेंटेटर शाकिब खान ने पहले मैच के समापन के तुरंत बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीचर टीम और रेलवे जय भीम स्पोर्ट्स क्लब के बीच शुरू कराया, जिसमें टीचर टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रिशव को दिया गया।कार्यक्रम में सीआईटी चोपन दिलीप कुमार, अखिलेश सिंह यादव, सचिव मनीष कुमार, पीडीए प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, छात्र नेता सतीश यादव, सद्दाम कुरैशी, कमेटी सदस्य बृजभान, सनोज चौधरी, अंपायर सुजीत और हीरा लाल मीना, स्कोरर शमशाद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment