WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिव मंदिर में हुई राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापना , रिपोर्ट योगेश मुदगल

शिव मंदिर में हुई राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापना

 

मारहरा। नगर के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी स्थित शिव चिंता हरण मंदिर में शनिवार को राधा कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकाली गई।

 

कार्यक्रम में मथुरा से आये आचार्य रमेश चंद्र ने हवन पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराये। इसके बाद प्रतिमाओं को झांकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष भक्तजनों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। यह शोभायात्रा मोहल्ला पिदौरा अड्डा, कायस्थान और पेंठ आदि स्थानों से होती हुई मंदिर पर पहुंची। यहां विधि विधान के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की गई। कार्यक्रम का समापन भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर दिनेश चंद शर्मा शिवकुमार भारद्वाज सचिंद्र शर्मा राय सिंह यादव योगेश कुमार पांडे तरुण कुमार शर्मा पंकज शर्मा गौरव शर्मा राजेश शर्मा सुरेश राठौड़ यश मुद्ग़ल युवराजेंद्र मिश्रा यश राठौड़ अनुराग गोला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment