आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यूपी-112 की सूचना पर थाना कमलानगर पुलिस ने मात्र 40 मिनट में ढूंढ निकाला मासूम, सकुशल परिजनों को सौंपा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यूपी-112 की सूचना पर थाना कमलानगर पुलिस ने मात्र 40 मिनट में ढूंढ निकाला मासूम, सकुशल परिजनों को सौंपा*

 

 

​आगरा।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा व सहायता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कमलानगर पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए एक लापता 07 वर्षीय मासूम बच्चे को मात्र 40 मिनट में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। ​​दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 07:54 बजे यूपी-112 की पीआरवी 6511 के माध्यम से थाना कमलानगर कमिश्नरेट आगरा को एक इवेंट (सूचना) प्राप्त हुआ। कॉलर द्वारा सूचित किया गया कि जनक पार्क के पास से एक 07 वर्षीय बालक कहीं लापता हो गया है। ​सूचना मिलते ही घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निष्क थाना कमलानगर तत्काल पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए:​आस-पास के लोगों से सघन पूछताछ की गई। ​सार्वजनिक स्थानों पर बच्चे की फोटो दिखाकर तलाश शुरू की गई। ​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का त्वरित उपयोग कर बच्चे के हुलिए को प्रसारित किया गया। ​​पुलिस टीम के अथक प्रयासों, तत्परता और सटीक सूचना तंत्र के कारण लापता बच्चे देवराज उर्फ प्रेम (उम्र करीब 07 वर्ष), पुत्र श्री उमेश (निवासी: फेस 2, पानी की टंकी के पास, ब्रिज विहार, थाना कमलानगर, आगरा) को सूचना प्राप्त होने के मात्र 40 मिनट के भीतर हृदयम हॉस्पिटल, कमलानगर से सकुशल बरामद कर लिया गया। ​थाना कमलानगर पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर मासूम देवराज को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। अपने जिगर के टुकड़े को मात्र 40 मिनट में सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आँखें खुशी से छलक आईं। परिजनों तथा स्थानीय संभ्रांत नागरिकों द्वारा आगरा पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली, संवेदनशीलता और सक्रिय सहयोग के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment