न्यू रेवाड़ी में गली-नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग, रिपोर्ट राम रतन

न्यू रेवाड़ी में गली-नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

एटा। नगर पालिका परिषद एटा द्वारा शहर के न्यू रेवाड़ी मोहल्ले में कराए जा रहे गली एवं नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि नाली निर्माण में पीली ईंटें लगाई जा रही हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार गली निर्माण में बड़ी संख्या में पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं नाली निर्माण में भी मानक सामग्री के स्थान पर पीली ईंटों के प्रयोग को लेकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।

मामले में नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर (जेई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य में पूर्ण रूप से पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों का प्रयोग नियमानुसार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाना चाहिए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद अब सभी की निगाहें नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। क्या निर्माण कार्य में मानकों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा

Leave a Comment