WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल : डॉ. शशि यादव रिपोर्ट – भोला ठाकुर

महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल : डॉ. शशि यादव

 

 

रिपोर्ट – भोला ठाकुर

गौतम बुद्ध नगर।

 

समाजवादी पार्टी महिला सभा की गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डॉ. शशि यादव ने कहा कि भाजपा केवल प्रचार और बड़े-बड़े दावों की राजनीति कर रही है, जबकि महिलाओं से जुड़े वास्तविक मुद्दे आज भी जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का दावा करने वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी ने आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है और इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है।

डॉ. शशि यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

डॉ. शशि यादव ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावों में निष्पक्षता को लेकर जनता के बीच सवाल उठ रहे हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने महिलाओं से आगे आकर अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत महिला ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Leave a Comment