WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फरियादियों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम अरविंद सिंह, रिपोर्ट राम नरेश

*संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, डीएम ने दिए संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही के निर्देश*

 

*फरियादियों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम अरविंद सिंह*

 

*जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसएसपी ने जलेसर में सुनीं शिकायतें*

 

एटा 06 जुलाई 2026(सूचना विभाग)। शासन के निर्देशानुसार जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने तहसील जलेसर में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसका स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतों को उनकी प्रकृति एवं गंभीरता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसके फलस्वरूप अब राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गंभीर शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिल रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी द्वारा सुनकर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष को पृष्ठांकित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील जलेसर में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील एटा सदर में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का तत्काल निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तथा तहसील एटा सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसील जलेसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी पीयूष रावत, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राममोहन तिवारी, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, खंड विकास अधिकारी जलेसर पी0 एस0 आनन्द,अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जलेसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,समस्त थानों के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment