30 जून को राजकीय आईटीआई एटा में लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला एवं रोजगार मेला, रिपोर्ट राम रतन

30 जून को राजकीय आईटीआई एटा में लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला एवं रोजगार मेला

——————————–

एटा ! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) एवं रोजगार मेला का आयोजन 30 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक किया जाएगा।

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा ने बताया कि मेले में इलैक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलैक्ट्रॉनिक्स, फिटर, आरएसी, टर्नर, कोपा, वायरमैन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, प्लम्बर, वेल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 14 से 27 वर्ष के मध्य है तथा जो अप्रेन्टिस प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले में प्रतिभाग करें।

अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूम) अनिवार्य रूप से लाना होगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment