WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा मेट्रो: बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन तक दौड़ने की तैयारी, अगस्त में ही शुरुआत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा मेट्रो: बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन तक दौड़ने की तैयारी, अगस्त में ही शुरुआत;*

 

 

 

आगरा। मेट्रो के पहले कारिडोर में 15 अगस्त से पूर्व बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है। छह किमी लंबे ट्रैक में चार भूमिगत और एक एलीवेटेड स्टेशन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति पांच से आठ दिनों में मिल जाएगी। जिसे देखते हुए उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

अप और डाउन लाइन में मेट्रो का तेजी से परीक्षण किया जा रहा है। शहर में मेट्रो का पहला कारिडोर 14 किमी लंबा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। डेढ़ साल पूर्व छह स्टेशनों में मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था। अब पांच और स्टेशनों में मेट्रो चलने जा रही है। इसमें एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कालेज, राजा की मंडी, आरबीएस कालेज भूमिगत स्टेशन और आइएसबीटी एलीवेटेड स्टेशन है।

आइएसबीटी से सिकंदरा तिराहा तक दो स्टेशन और हैं। दोनों एलीवेटेड स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। यह कार्य नवंबर तक पूरा होगा।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ढाई सप्ताह से मेट्रो के तीन पिलरों का कार्य बंद है। 200 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण हो रहा है। नदी पर आठ पिलर बन रहे हैं। जलस्तर कम होने के बाद कार्य शुरू होगा। वहीं पोइया घाट पर नमामि गंगे परियोजना में इंटकवेल बन रहा है। एक पिलर का कार्य बंद है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment