WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारी, 23 अगस्त को लखनऊ में रैली: प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर की पत्रकार साथियों से अपील, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*जिला कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारी, 23 अगस्त को लखनऊ में रैली: प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर की पत्रकार साथियों से अपील*

 

*लखनऊ।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही सभी जिला कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

 

सुरेश राजभर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में मजबूती से स्थापित होने के इच्छुक सभी साथियों से आह्वान किया है कि वे संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला कमेटियों के पुनर्गठन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पत्रकारों को संगठित करना और उनकी आवाज को और प्रभावी बनाना है।

 

इसके साथ ही उन्होंने 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “यह रैली पत्रकार हितों और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सभी साथी तन, मन और धन से सहयोग कर इस रैली को सफल बनाएं।”

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन लगातार पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत है। जिला कमेटियों के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और हर जिले में पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

 

*सुरेश राजभर ने सभी जिला पदाधिकारियों, सदस्यों और मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वे 23 अगस्त की लखनऊ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एकजुटता का परिचय दें।*

Leave a Comment