WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महाशंखनाद के साथ संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं गोदान श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में उमड़ा आस्था का सागर, भक्ति रस में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र, रिपोर्ट गीतनिशा

महाशंखनाद के साथ संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं गोदान

श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में उमड़ा आस्था का सागर, भक्ति रस में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र

लखनऊ। तपोवन कॉलोनी, लाला बाग रिंग रोड स्थित रिलायंस ऑफिस के सामने आयोजित श्री हनुमान जी महायज्ञ, श्री दुखभंजन महाराज सहित पंचदेव प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य समापन महाशंखनाद, पूर्णाहुति, गोदान एवं ब्रह्मभोज के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में घोड़े, ऊंट एवं हाथी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने जयघोष और भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण कर धर्ममय वातावरण का निर्माण किया। इसके पश्चात 17 जून से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ।

प्रतिदिन कथा व्यास आचार्य पं. रामानंद तिवारी जी ने अपने ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति, धर्म, संस्कार एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का संदेश दिया। कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लेते रहे।

आयोजक ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई एवं अनुपम बाजपेई ने बताया कि पूर्वजों के आशीर्वाद एवं भगवान की कृपा से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

24 जून 2026 को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, गोदान, ब्रह्मभोज एवं विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति पर महाशंखनाद एवं हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त कर आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर विनोद कुमार बाजपेई, डॉ. कौशल कुमार बाजपेई, आलोक कुमार बाजपेई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिवा स्वीट्स, शिवा फिटनेस एवं सीताराम टेंट हाउस का विशेष सहयोग रहा।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने क्षेत्रवासियों के मन में धर्म एवं संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा का संचार किय

Leave a Comment