WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पोस्टपेड मीटर की जमानत राशि पुरानी दर से जमा होगी, रिपोर्ट राजेश शर्मा

*पोस्टपेड मीटर की जमानत राशि पुरानी दर से जमा होगी*

 

लखनऊ-स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलते हुए मीटर की जमानत राशि नई दरों के बजाय पुरानी दरों पर जमा करवाई जाएगी। पावर कॉरपोरेशन ने नई दरों पर जमानत राशि वसूलने का आदेश वापस ले लिया है। इससे प्रदेश के 85 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त करते हुए सभी मीटरों को पोस्टपेड में बदलने के आदेश गुरुवार को जारी हुए थे। हालांकि, उसमें मीटरों की जमानत राशि नई दरों पर लेने की व्यवस्था दी गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि पुरानी जमानत तो प्रीपेड करते हुए उपभोक्ताओं को वापस कर दी गई थी।

 

लेकिन अब दोबारा मीटर पोस्टपेड किए जा रहे हैं तो बढ़ी राशि जमा कराई जा रही है। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने पुराना आदेश संशोधित करते हुए पुरानी दरों पर ही जमानत राशि लेने का संशोधित आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में 27 अप्रैल 2026 तक 85,23,658 स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनमें 84,49,484 उपभोक्ताओं के स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को बिना सहमति प्रीपेड कर दिया गया था। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि यह जीत उपभोक्ताओं की एकजुटता से मिली है।

Leave a Comment