WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शौचालय और हैंडपंप की बदहाली, सपा के प्रदेश सचिव राहुल यादव ने आंदोलन की दी चेतावनीBMFNews

एके बिंदुसार की खास रिपोर्ट।

 

 

: वाराणसी वार्ड 26 नेवादा में शौचालय और हैंडपंप की बदहाली, सपा के प्रदेश सचिव राहुल यादव ने आंदोलन की दी चेतावनी।

 

 

 

 

वाराणसी के नेवादा वार्ड नंबर 26 से इस वक्त एक गंभीर शिकायत सामने आई है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राहुल यादव ने कहा है कि उनके क्षेत्र में शौचालय और हैंडपंप की स्थिति ठीक नहीं है।

 

राहुल यादव का कहना है कि यह वही क्षेत्र है जहां से देश के प्रधानमंत्री स्वयं सांसद हैं। वर्तमान विधायक भी भाजपा से हैं और पिछले 8 बार से इसी परिवार के पास विधायकी है। वार्ड के सभासद भी भाजपा के हैं और वे पिछले 4 बार से इस पद पर हैं। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार बार रंग बदल रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। राहुल यादव ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत इस पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अगर शौचालय और हैंडपंप की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो वे पूरे बस्ती के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

उन्होंने भाजपा मेयर, विधायक, सांसद और सभासद से अपील की है कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता देकर जल्द समाधान निकालें।

 

फिलहाल नगर निगम या जनप्रतिनिधियों की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

आपकी बस्ती की क्या स्थिति है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment