WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत (गुजरात) ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन ‌/सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं महिला/बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *मु0अ0सं0- 86/2026* से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 08.07.2026 को थाना जुगैल क्षेत्र के एक निवासी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री एवं उसके परिजन की नाबालिग पुत्री दिनांक 01.07.2026 से बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। सूचना के आधार पर थाना जुगैल पर गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

दिनांक 10.07.2026 को दोनों नाबालिग बालिकाएं सकुशल अपने घर वापस आ गईं। उनके बयान एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा पुत्र कल्लू हलवाई, निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों बालिकाओं के संपर्क में रहता था तथा उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ *सूरत (गुजरात)* ले गया था।

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना जुगैल पर *मु0अ0सं0- 86/2026* में *धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा दिनांक *17.07.2026* को समय लगभग *11:00 बजे* भरहरी तिराहे के पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment