*ओपी राजभर ने फिर बोला अखिलेश पर हमला,कहा-2027 में सूपड़ा साफ,28 में सपा समाप्त*
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।राजभर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।राजभर लिखा कि 2027 में सपा की सरकार नहीं बनेगी और 2028 तक पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। राजभर ने अपने पोस्ट में पुलिस एफआईआर के आंकड़ों का हवाला देते हुए सपा और उसके पीडीए अभियान पर भी निशाना साधा।
अपने पोस्ट में उन्होंने सपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. राजभर ने दावा किया कि प्रदेश के थानों में ‘पीट देगा अहिर’ और ‘पीट देगा अशफाक’ जैसे मामलों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में 2,160 ‘कंसवादी अहिर’ और 1,983 ‘अशफाक/अब्दुल/अकरम’ मामलों का जिक्र किया.
*राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती*
ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताइस नाहीं,तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी,चाहे त लिख के रख ल।राजभर ने सपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।राजभर ने दावा किया कि प्रदेश के थानों में पीट देगा अहिर और पीट देगा अशफाक जैसे मामलों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।राजभर ने 2,160 कंसवादी अहिर और 1,983 अशफाक/अब्दुल/अकरम मामलों का जिक्र किया।
*पुलिस के एफआईआर आंकड़ों का दिया हवाला*
ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में इन आंकड़ों को उत्तर प्रदेश पुलिस की 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की एफआईआर का डेटा बताया। राजभर ने कहा कि मई, जून, जुलाई और अगस्त के मामलों के आंकड़े भी जल्द सामने आएंगे।हालांकि, राजभर के पोस्ट में दिए गए आंकड़ों और उनके संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर के आधार पर नहीं की गई है।
*गैर-यादव पिछड़ों और दलितों को लेकर साधा निशाना*
ओपी राजभर ने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर पीडीए की राजनीति की बातें करने से काम नहीं चलेगा।राजभर ने अखिलेश यादव और सपा पर गैर-यादव पिछड़े और दलित समाज के लोगों के साथ कथित अन्याय का आरोप लगाया।राजभर ने कहा कि जमीन पर निकलकर देखने पर पता चलेगा कि गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
*पीडीए को लेकर अखिलेश पर निशाना*
राजभर ने पोस्ट में पीडीए को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा।राजभर ने दावा किया कि जब वह पीडीए का सही फुल फॉर्म बताने लगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अखिलेश यादव ने दिल्ली में अपने लोगों को भेजा।राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि देश में करीब 18 हजार थाने हैं और चाहें तो सभी जगह मुकदमे दर्ज करा दिए जाएं।राजभर ने अखिलेश यादव के लंदन और पेरिस जाने का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पीडीए की राजनीति करने से काम नहीं चलेगा।पोस्ट के आखिर में राजभर ने दावा किया,सत्ताइस में सूपड़ा साफ,अट्ठाइस ले सपा हमेशा बदे समाप्त।राजभर ने पोस्ट का अंत जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण और जय महाराजा सुहेलदेव राजभर के नारे के साथ किया।








