WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, रिपोर्ट रमा मिश्रा

 

 

*एटा–हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।*

_____________________________

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में आज दिनांक 14.08.2026 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में *”हरियाली तीज”* कार्यक्रम के तहत जनपद अध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन डॉ. प्रगति व चीफ गेस्ट डॉ. निमिषा की उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा “मिस तीज” एवं बच्चों द्वारा राखी मेकिंग, थाली, मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता आदि में प्रतिभाग किया गया। महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बढ़–चढ़ का हिस्सा लिया गया। मिस तीज प्रतियोगिता में श्रीमती नेहा कुंतल को “मिस तीज” चुना गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक रंगोलियों, मेहंदी, सजी हुई थालियों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों एवं तिरंगा प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह एवं देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, श्रीमती ऋषिता सिंह, श्रीमती अनीता गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

*हरियाली तीज एवं तिरंगा प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हर्षोल्लास, उमंग, देशभक्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*

Leave a Comment