WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रिपोर्ट अभिषेक तोमर

*#एटा…*

*केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*

 

*प्रगतिशील कृषकों को किया गया सम्मानित, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की दी गई जानकारी।*

 

*प्रगतिशील कृषकों द्वारा 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।*

 

केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला एवं स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह जी राजपूत एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रमोद गुप्ता मा0 विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं सम्मानित कृषक भाईयों की उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मा०प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत जी,विधायक मारहरा एवं जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता, मा0 विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप निदेशक कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment