एटा और कासगंज में स्पा की आड़ में चल रही नग्नता, अश्लीलता, रिपोर्ट बबलू चक्रवर्ती

*तौबा रे तौबा …*

 

*सावन का पवित्र माह – धार्मिक आस्था स्वाहा*

 

*एटा और कासगंज में स्पा की आड़ में चल रही नग्नता, अश्लीलता*

 

*नियम कानून ताख पे रख मसाज के नाम पर धड़ल्ले से चल रहा नग्नता का घिनोना धंधा*

 

एटा/कासगंज । एटा और कासगंज जनपद में स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम चकलाघर चल रहे हैं, वो भी मुख्य मार्गों पर । सूत्र बताते हैं कि मसाज के नाम पर इन स्पा सेंटरों के अंदर अश्लीलता नग्नता चलती हैं । लगातार मिल रही सूचनाओं के अनुसार नजारे हैरान कर देनें वाले बताये जाते हैं, जिस पर शायद किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं हैं। बरहाल संत सरकार में एक तरफ जहाँ शासन प्रशासन पवित्र सावन के माह में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के स्वागत सम्मान में पुष्प वर्षा कर धार्मिकता का संदेश दे रहा हैं, वही दूसरी तरफ मुख्य मार्गों पर चलते ये अनैतिक असमाजिक नियम विरुद्ध गैरकानूनी धंधे संचालित करने वाले दूषित मानसिकता के लोग मानवता को शर्मशार कर सभ्य समाज में सभ्यता संस्कृति को ताख पे रख अश्लीलता परोस रहे हैं । लेकिन गले तो यह नहीं उतरता कि स्पा की आड़ में ये अमानवीय धंधे संचालित हैं तो आखिर किसके आशीर्बाद से ?

 

*शेष खबर का खुलासा करेगी राष्ट्रहित में सच्चाई को समर्पित सनसनीखेज एवं जनहितैषी खबरों का खजाना MANSUKH TIMES के आने वाले धमाकेदार अंक में बबलू चक्रवर्ती की* ✍🏻

Leave a Comment