*यूपी के लाखों स्कूली बच्चों को राहत*
*भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।*
*अब परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।*
*25 जून 2026 से स्कूल खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।*
*हालांकि 22, 23 और 24 जून को शिक्षक एवं विद्यालय कर्मचारी स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई, मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तकों, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे ताकि बच्चों का स्वागत बेहतर माहौल में हो सके।*
*बढ़ती गर्मी के बीच यह फैसला लाखों बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।*









