WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया डॉ. संजय निषाद का जन्मदिन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे  (ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • निषाद समाज के उत्थान में डॉ. संजय निषाद का योगदान अतुलनीय : दयाशंकर साहनी

चोपन/सोनभद्र। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का जन्मदिन रविवार की देर शाम चोपन में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई तथा मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरहा गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से निषाद समाज की संस्कृति, परंपराओं तथा डॉ. संजय निषाद के संघर्ष एवं समाज सेवा के कार्यों का वर्णन किया। बिरहा कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देर तक श्रोताओं की तालियों की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दयाशंकर साहनी ने कहा कि डॉ. संजय निषाद ने निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद सहित वंचित समाज के लोगों को राजनीतिक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है तथा समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष साहनी ने कहा कि डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में समाज के लोगों में नई जागरूकता और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. संजय निषाद के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला महासचिव फूलचंद चौधरी, राजनारायण निषाद, डॉ विजय साहनी, जिला पंचायत सदस्य शिवमंगल धोबी, शिवेंद्र साहनी, छोटेलाल निषाद, अजय साहनी, त्रिलोकी निषाद, राजकुमारी, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment