WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने किया तिरंगा वितरण और दिया हर घर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश BMF News

 

 

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने किया तिरंगा वितरण और दिया हर घर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश ।*

 

 

*वाराणसी।*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा नगवा वार्ड की हरिजन बस्ती स्थित रविदास मंदिर में _’हर घर तिरंगा अभियान’_ के अंतर्गत भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*कार्यक्रम में नगवा वार्ड की पार्षद श्रीमती माधुरी सिंह मुख्य अतिथि एवं पूर्व पार्षद श्री रविंद्र सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माधुरी सिंह जी एवं रविंद्र सिंह जी के कर-कमलों द्वारा क्षेत्रवासियों को तिरंगा वितरित कर किया गया।*

*इस अवसर पर पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी। यह आजादी हजारों शहीदों के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमारा कर्तव्य है कि हम देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराकर इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसका सम्मान करना हमारा परम धर्म है।”*

*संस्था की अध्यक्ष ममता जी ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि देशभक्ति और संकल्प का दिन है। जब तक हम जीवित हैं, तब तक हमें अपने तिरंगे और संविधान का सम्मान करना है। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था का उद्देश्य है हर घर तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाना।”*

*संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी ने कहा कि “स्वतंत्रता का सही अर्थ है – एकता, समानता और सेवा। आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम भेदभाव मिटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लगेंगे। तिरंगा हमें यही एकता का पाठ पढ़ाता है।”*

*समाजसेविका श्रीमती संध्या पांडे ने महिलाओं और युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि “देश की आजादी की रक्षा महिलाओं और युवाओं के हाथ में है। हमें अपने बच्चों को देशभक्ति और संस्कार देने चाहिए। हर घर में तिरंगा लगेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।”*

*इस पुनीत कार्य में संस्था के मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, महबूब हसन, करम भारती, संगीता पटेल ,सुषमा आर्या ने सभी क्षेत्रवासियों को तिरंगा वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सुमन पांडे ,मिंता देवी, सुषमा कुमारी, पूनम देवी, प्रमिला देवी ,सीमा देवी,तनु , कंचन,प्रीति ,कलावती देवी, कृष्णावती देवी, प्रभावती , नीलम ,मंजू देवी,रामदुलारी देवी ,सुनीता देवी, रतन देवी, उर्मिला देवी,वीरेंद्र प्रसाद,सोभ नाथ ,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।*

*कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद अनीस ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए देशभक्ति के नारे लगवा कर कार्यक्रम की समाप्ति की ।*

 

*भवदीय*

*ममता (Social Activist,)*

*अध्यक्ष*

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था*

जिला – वाराणसी

मोबाइल: 95986 44904

Leave a Comment