WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा एटा की नई पहल, आम जनता को मिलेगी डेड बॉडी फ्रीजर मशीन की सुविधा

*इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा एटा की नई पहल, आम जनता को मिलेगी डेड बॉडी फ्रीजर मशीन की सुविधा*

 

रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास

एटा। इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद एटा में फिरोज उर्फ बबलू अब्बासी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद इसरार अली उर्फ डंपी ने की, जबकि संचालन युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद रियाज अब्बास ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफान एडवोकेट तथा प्रदेश उपाध्यक्ष साद्दिक अहमद अब्बासी रहे। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुसर्रत अब्बासी साबरी को संगठन द्वारा सौंपी गई डेड बॉडी फ्रीजर मशीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पूर्ण होने पर बधाई दी गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने कहा कि यह समाजहित का एक महत्वपूर्ण कार्य था, जो काफी समय से लंबित था और अब सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब्बासी समाज के साथ-साथ आम जनता को भी आवश्यकता पड़ने पर डेड बॉडी फ्रीजर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद रियाज अब्बास ने बताया कि डेड बॉडी फ्रीजर मशीन की आवश्यकता होने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुजम्मिल अली वारसी,मोहम्मद आबिद वारसी, मोहम्मद इसरार उर्फ डंपी तथा मोहम्मद मुकीम अब्बासी से संपर्क किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष मुसर्रत अब्बासी साबरी ने कहा कि संगठन शीघ्र ही समाजहित में एक और महत्वपूर्ण जनसेवा कार्य शुरू करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों एवं अब्बासी समाज का सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहेगा।बैठक में मोहम्मद साबिर अली अब्बासी, शमसुद्दीन अब्बासी, मोहम्मद हफीज अब्बासी, मोहम्मद जब्बार अब्बासी, मोहम्मद शरीफ अब्बासी, मोहम्मद इस्लाम अब्बासी, फिरोज उर्फ बबलू अब्बासी, चांद बाबू अब्बासी, पप्पू अब्बासी, यमन अब्बासी, अनवर अली अब्बासी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment