भारतीय मीडिया फाउंडेशन: लखीमपुर खीरी में नई नियुक्तियाँ, लवकुश कुमार जिला अध्यक्ष और तौफीक खान बने जिला संगठन सचिव!

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन: लखीमपुर खीरी में नई नियुक्तियाँ, लवकुश कुमार जिला अध्यक्ष और तौफीक खान बने जिला संगठन सचिव!*

 

नई दिल्ली से सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

 

उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) “Bhartiya Media Foundation “National,

के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लखीमपुर खीरी जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रदेश इकाई की सहमति से जिले की कमान युवा और सक्रिय पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों का विवरण:

संगठन के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित नियुक्तियाँ प्रभावी की गई हैं:

श्री लवकुश कुमार (सुपुत्र श्री शिवनरायन, निवासी: बनवीरपुर, थाना: तिकुनिया, तहसील: निघासन): इन्हें जिला अध्यक्ष, लखीमपुर खीरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री तौफीक खान (सुपुत्र श्री छोटे खान, निवासी: ग्राम फरेंदा फॉर्म, पंचायत: कडिया, थाना: तिकुनिया, तहसील: निघासन): इन्हें जिला संगठन सचिव, लखीमपुर खीरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यह नियुक्तियाँ भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी के विशेष निर्देशानुसार की गई हैं। इस चयन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राजभर एवं लखीमपुर खीरी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव श्री पप्पू सिंह की पूर्ण सहमति और अनुशंसा शामिल रही है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि लवकुश कुमार और तौफीक खान के आने से लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी का Strong media, corruption free India and citizen journalism के कार्य और अधिक प्रभावशाली ढंग से संपन्न होगा। संगठन को उम्मीद है कि नए पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता व सामाजिक कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

Leave a Comment