WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने अमित अशोक अदमाने को महाराष्ट्र का-प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने अमित अशोक अदमाने को महाराष्ट्र का-प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया*

 

*नई दिल्ली/पुणे:*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से अमित अशोक अदमाने को महाराष्ट्र राज्य के लिए *-प्रदेश संगठन सचिव* के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष *करन छौकर*, कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित बालकृष्ण तिवारी*, जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष *राजेंद्र वाघ*, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *ऋषिकेश ओझा*, राष्ट्रीय महासचिव *अशोक चौबे* तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय महासचिव *धर्मदेव ठाकुर* के मार्गदर्शन और अनुमोदन से की गई है।

 

नियुक्ति का उद्देश्य-

संगठन के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में मीडिया जगत को सशक्त और संगठित करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है। अमित अशोक अदमाने को उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मीडिया के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

नए दायित्व के तहत श्री अदमाने महाराष्ट्र में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, जिला और तालुका स्तर पर इकाइयों के गठन, तथा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे। साथ ही वे राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा तय की गई नीतियों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी भूमिका निभाएंगे।

 

अमित अशोक अदमाने

सर्वे नंबर 93, महात्मा फुले वसाहत, लक्ष्मीनगर, पार्वती, पुणे – 411009

शाहू कॉलेज रोड, उमा महेश्वर मंदिर के पास, पुणे, महाराष्ट्र मूल निवासी है।

 

स्थानीय स्तर पर सामाजिक और मीडिया गतिविधियों से जुड़े रहने के कारण श्री अदमाने को क्षेत्र की समस्याओं और मीडिया कर्मियों की चुनौतियों की अच्छी समझ है।

 

शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं-

नियुक्ति पर केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें विश्वास है कि अमित अदमाने महाराष्ट्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने भी श्री अदमाने को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से महाराष्ट्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

 

संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री अमित अशोक अदमाने को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

—

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment