रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन, सोनभद्र। मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए चोपन में चल रही ‘नर सेवा नारायण सेवा’ ने लगातार 143 सप्ताह पूरे कर लिए हैं। इस सेवा अभियान के तहत हर सप्ताह जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन कराया जाता है तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता भी की जाती है।
शनिवार को बारिश को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए और उन्हें भरपेट भोजन कराया गया। सेवा कार्य में शामिल लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक मनोज चौबे ने कहा कि यह सेवा कार्य नगरवासियों के सहयोग और विश्वास की बदौलत 143 सप्ताह तक लगातार पहुंच सका है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले नगर के सभी लोगों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
मानव सेवा के इस कार्य में दया शंकर सिंह, शाहिद हूसैन, सौरभ, मोना दास, राम नरेश चौधरी, अजीत कुमार, के.एन. प्रजापति, राजेश अग्रहरि, हिमांशु चौबे, मनीष, शमशेर सहित कई लोग लगातार अपना सहयोग देते रहे।
‘नर सेवा नारायण सेवा’ का यह अभियान चोपन में मानवता और सामाजिक सहयोग की एक प्रेरणादायक मिसाल बनता जा रहा है।








