*मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ का कल आगमन, पक्का बाग तिराहे पर होगी भव्य आगवानी*
*इटावा। परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ रांची से पदविहार करते हुए 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) प्रातः 8:00 बजे इटावा के पक्का बाग तिराहे पर मंगल प्रवेश करेंगे।इस अवसर पर इटावा में वर्षायोग कर रहे परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ के साथ दोनों मुनि संघों का भव्य एवं ऐतिहासिक मिलन तथा श्रद्धापूर्ण आगवानी होगी। इसके उपरांत मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ का वर्षायोग 2026 हेतु जसवंतनगर के लिए मंगल विहार होगा।जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन एवं ठेकेदार महावीर प्रसाद जैन ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा मुनि संघ की भव्य आगवानी एवं ऐतिहासिक मिलन के साक्षी बनें। जसवंतनगर वर्षायोग संपर्क अध्यक्ष रोहितजैन 9756959569 कोषाध्यक्ष विवेक जैन 9837523636 करें*









