एटा में मुहर्रम का चांद नजर आया, 26 जून को मनाया जाएगा यौम-ए-आशूरा; शहर काजी ने की अमन और व्यवस्था की अपील, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा में मुहर्रम का चांद नजर आया, 26 जून को मनाया जाएगा यौम-ए-आशूरा; शहर काजी ने की अमन और व्यवस्था की अपील|

 

एटा: मुहर्रम-उल-हराम का चांद नजर आने के बाद शहर काजी एटा, मुख्तार अहमद नजमी साहब ने नए इस्लामी साल के आगाज का आधिकारिक एलान कर दिया है। चांद की तस्दीक होने के बाद उन्होंने घोषित किया कि इस बार मुहर्रम की 10 तारीख यानी ‘यौम-ए-आशूरा’ 26 जून 2026 को होगी। इस एलान के साथ ही मुहर्रम के गमगीन और पाक महीने की शुरुआत हो गई है, और अकीदतमंदों ने इबादतों व मजालिसों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।चांद के एलान के साथ ही शहर काजी मुख्तार अहमद नजमी ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका और संबंधित विभागों को पूरे एटा शहर में, विशेषकर जुलूस के रास्तों और इमामबाड़ों के आसपास, साफ-सफाई और पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अकीदतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।शहर काजी ने इस मुकद्दस महीने में सभी से आपसी भाईचारा, अमन और शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और कार्वला के शहीदों की कुर्बानी हमें हक, इंसाफ और इंसानियत के रास्ते पर चलने का सबक देती है। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय कमेटियों के सहयोग से 26 जून को निकलने वाले मुख्य जुलूस और ताजिए के मद्देनजर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जिससे सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल मजबूत बना रहे।

 

अमोलअमोल श्रीवास्तव कैमरामैन मुहिब अहमद

Leave a Comment