सुश्री भावना विमल का एडीएम के बराबर हुआ ग्रेड पे , शुभचिंतकों में खुशी की लहर, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

मृदुशाली अपर उप जिलाधिकारी सुश्री भावना विमल का एडीएम के बराबर हुआ ग्रेड पे , शुभचिंतकों में खुशी की लहर

————————————–

एटा ! जिले की सदर तहसील एवं जलेसर तहसील एसडीम का कार्यभार देख चुकी अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट मुख्यालय सुश्री भावना विमल का उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग द्वारा गत दिवस उत्तर प्रदेश सिविल सेवा नियमावली 1982 ( यथा संशोधित ) में विहित प्रावधानों के अनुसार 5 वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करने के उपरांत महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा एडीएम के पद के समान ग्रेड पे किए जाने से उनके परिवारीजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है ! सुश्री भावना विमल को उनके शुभचिंतकों द्वारा कॉल कर बधाइयां दी जा रही है ! ज्ञातव्य हो कि सुश्री भावना विमल द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से वर्ष 2018 में पीसीएस की परीक्षा में 52 वा रैंक लाकर परचम फहराया गया था ! पीसीएस परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जनपद हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में खुशी की लहर दौड़ गई थी ! सुश्री भावना विमल मृदुशाली युवा महिला है । एटा सदर तहसील एवं जलेसर तहसील में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पदीय दायित्वों का ईमानदारी एवं बहादुरी का परिचय देते हुए कार्य संपन्न करते हुए अमिट छाप छोड़ी है ।

Leave a Comment