WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डिलीवरी के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत मौत, रिपोर्ट दिनेश चंद्र शर्मा

डिलीवरी के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

 

एटा। जनपद में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आगरा रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद एक 21 वर्षीय प्रसूता की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और समय पर उचित उपचार न देने का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।मृतका की पहचान माधुरी (21 वर्ष) निवासी नगला जईया, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद माधुरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने समय रहते समुचित इलाज उपलब्ध नहीं कराया। हालत अधिक गंभीर होने पर देर रात उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो माधुरी की जान बचाई जा सकती थी। उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही और इलाज में देरी के कारण ही प्रसूता की मौत हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पिछले लगभग छह महीनों के दौरान निजी अस्पतालों में डिलीवरी के दौरान कथित लापरवाही के चलते आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष