सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।
समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनार की मासिक बैठक संपन्न
आज दिनांक 08 जून 2026 को समाजवादी पार्टी 398 विधानसभा चुनार की मासिक बैठक शिवशंकरी धाम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आजाद राय जी (राष्ट्रीय मजदूर सभा) उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की तथा संचालन का कार्य नारायणपुर ब्लॉक महासचिव सद्दाम हुसैन द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा मिशन 2027 को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री आजाद राय जी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से दिलीप कुमार गुप्ता जिला सचिव अमरनाथ जी विधान सभा अध्यक्ष अनुचित मोर्चालालता प्रसाद बियार (प्रदेश सचिव), दिनेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर), राजाराम बियार, राजकुमार जी, विजय बियार, हंस लाल बियार, नखडू यादव, बजरंगी पाल (जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा), विजय सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), बृजकांत सिंह, बाबूलाल सिंह पटेल, ओमकार यादव, रियाजुल हक, शमशेर जी, अंकित सिंह, अजीज भाई, परवेज आलम (नगर महासचिव), सुनील सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), सुनीता यादव (विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा), मोहम्मद अलाउद्दीन हाशमी, रमेश सिंह स्वामी (विधानसभा उपाध्यक्ष), सियाराम यादव, रामजन्म सिंह, आशुतोष यादव, धीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार चौरसिया (विधानसभा कोषाध्यक्ष), रवि कुमार, राहुल यादव, संतोष कुमार यादव, सोनू सोनकर, रामबाहाल पाल जी, कैलाश यादव, संगीता जी (ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर महिला सभा), वंदना पटेल जी (राष्ट्रीय सचिव महिला सभा), सूर्यकांत सिंह पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर), जितेंद्र कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी) एवं वीरेंद्र प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प के साथ हुआ।









