खेत से मिला लापता किशोर, हाथ-पैर और मुंह बंधा होने का दावा, इलाके में फैली सनसनी, रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा बिग ब्रेकिंग

 

36 घंटे बाद खेत से मिला लापता किशोर, हाथ-पैर और मुंह बंधा होने का दावा, इलाके में फैली सनसनी।

 

घर से गायब होते ही मां ने थाने में दी थी तहरीर, परिवार के ही कुछ लोगों पर जताया था अपहरण का शक।

 

बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए SSP से भी लगाई थी गुहार, अब बेहोशी की हालत में खेत से मिला किशोर।

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपसार हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

 

प्रियांशु यादव पुत्र जागेश्वर, निवासी शहादतनगर, थाना जैथरा के रूप में हुई पहचान।

 

पुलिस पूरे मामले में अपहरण, रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच में जुटी, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप।

 

पूरा मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लालगढ़ी गांव के पास का खेत बताया जा रहा है।

 

 

Leave a Comment