मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड  अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की फिर उठी मांग , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की फिर उठी मांग

एटा,

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की कल किसी ने हत्या कर दी, जिसकी एटा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने घोर निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करते हुए जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों मे अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट, महासचिव राजीव शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत चौहान, वीरेन्द्र वर्मा,अमित जौहरी, देवेन्द्र कुमार लोधी, रनवीर सिंह,आदित्य कुशवाह,अभिषेक पाराशर, प्रशांत यादव, अजीत यादव, प्रशांत यादव आदि अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment