WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का कमाल! पेट से निकाला डेढ़ किलो का ‘खतरा, रिपोर्ट शिवम सोलंकी

Etah : पेट दर्द को मामूली समझकर टालती रही महिला, जांच में निकला डेढ़ किलो का विशाल ट्यूमर

 

 

*एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का कमाल! पेट से निकाला डेढ़ किलो का ‘खतरा’*

 

*29 वर्षीय महिला के अंडाशय में था 12×10 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर | सड़न शुरू होने के बावजूद सफल ऑपरेशन, बच्चेदानी बचाई*

 

*एटा। करीब एक महीने से पेट दर्द और कमजोरी झेल रही 29 वर्षीय महिला को क्या पता था कि उसके पेट में करीब डेढ़ किलो का विशाल अंडाशय ट्यूमर पल रहा है। जांच में 12×10 सेंटीमीटर का ट्यूमर सामने आया तो मेडिकल कॉलेज एटा के चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन का फैसला लिया।*

 

*ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर के एक हिस्से में सड़न शुरू हो चुकी थी और दुर्गंध भी आ रही थी। संक्रमण का खतरा बढ़ने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर पूरा ट्यूमर बाहर निकाल दिया। सबसे बड़ी उपलब्धि—महिला की बच्चेदानी को सुरक्षित बचा लिया गया।*

 

*डॉ. साधना सिंह और डॉ. पंखुड़ी ने ऑपरेशन किया, जबकि डॉ. श्रुति और डॉ. अश्विनी ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली।*

 

*मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने सफल ऑपरेशन पर पूरी टीम को बधाई दी और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की।*

 

*वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज, एटा—जटिल ऑपरेशन, सफल इलाज और मरीज के लिए नई उम्मीद।*

 

 

Leave a Comment