रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (प्रधान संपादक)
वाराणसी। महंगाई पर विफल है सरकार – मिंटू राजभर। पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा:
“राजभर समाज पर दिन-प्रतिदिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है। महंगाई पर सरकार पूरी तरह विफल है। आज यूट्यूब से लेकर टीवी चैनलों तक सिर्फ सरकार के विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हो रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हो रहे हैं, लेकिन यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान करते हैं, लेकिन इनके मंत्री खुद बड़ी-बड़ी गाड़ियों में चलना अपनी शान समझते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता पहले अपने लोगों को काबू में रखें, तब दूसरों को सलाह दें। जो लोग अजय राय जी का विरोध कर रहे हैं, उनसे पूछना चाहता हूं कि 15 लाख के वादे का विरोध क्यों नहीं करते?”
मिंटू राजभर ने माननीय अजय राय का समर्थन करते हुए कहा कि जनता अब महंगाई और झूठे वादों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
शमशेर राजभर एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता, पूर्वांचल महापंचायत पार्टी









