राज्य मंत्री ने नवीन प्रतिष्ठान सरिता शर्मा टूरिस्ट सर्विस का फीता काटकर किया उद्घाटन

*राज्य मंत्री ने नवीन प्रतिष्ठान सरिता शर्मा टूरिस्ट सर्विस का फीता काटकर किया उद्घाटन*

 

रोहनिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रोहनिया बाजार में नवीन प्रतिष्ठान “सरिता शर्मा टूरिस्ट सर्विस” का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके दौरान राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रतिष्ठान के संचालक प्रवीण शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि नए व्यवसायों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट और संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों ने “सरिता शर्मा टूरिस्ट सर्विस” के सफल संचालन तथा उत्तरोत्तर उन्नति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को संचालक प्रवीण शर्मा ने अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्य रूप से एसएनएस ग्रुप के चेयरमैन उपेन्द्र सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, विमला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सिंह गौतम, राजातालाब मंडल भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह, संतोष शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment