WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

औरैया में जयमाल के बाद टूटी शादी, दूल्हे के नशे में होने का आरोप, दुल्हन ने किया इनकार , रिपोर्ट राम कुमार राठौर

औरैया में जयमाल के बाद टूटी शादी, दूल्हे के नशे में होने का आरोप, दुल्हन ने किया इनकार

 

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जयमाल और अन्य रस्में पूरी होने के बाद भी विवाह नहीं हो सका। चढ़ावे को लेकर हुए विवाद और दूल्हे पर नशे में होने के आरोप के बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

 

जानकारी के अनुसार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के देवराव गांव निवासी अंशु कुमार की बारात सबलपुर गांव पहुंची थी। बारात का स्वागत किया गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कई रस्में भी पूरी कराई गईं। इसी दौरान चढ़ावे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विवाह समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

दुल्हन पक्ष ने लगाए अलग आरोप:

 

वहीं दुल्हन के पिता संतराम ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे की हालत में था और जो चढ़ावा पहले तय हुआ था, वह पूरा नहीं लाया गया। उनका कहना है कि इसी बात से नाराज होकर उनकी पुत्री ने शादी करने से मना कर दिया। विवाद के बाद दोनों पक्ष सहायल थाने पहुंचे, जहां कई घंटे तक बातचीत चली। अंततः दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। मामला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के समाप्त हो गया।

रिपोर्ट: आकाश अक्की | औरैया

Leave a Comment