WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना/कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण बनाना, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में समस्त थाना/कार्यालयों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य थाना/कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण बनाना है।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. के निर्देशन में आज दिनांक 10.05.2026 को स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही अनावश्यक कूड़ा-करकट एवं कबाड़ को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया गया।

जनपद एटा पुलिस द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। तथा यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण का संदेश दिया जा सके।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment