श्री रामकृष्ण इण्टर काॅलेज जिला जेल रोड खन्दारी थाना हरीपर्वत जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।आज दिनांक 07.07.26.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने श्री रामकृष्ण इण्टर काॅलेज जिला जेल रोड खन्दारी थाना हरीपर्वत जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा,आवश्यकता, प्रकार व आग बुझाने कै सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने उपस्थित छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य श्री सोमदेव सारस्वत जी, श्री नरेश चन्द्र मिश्रा, उज्जवल, शिवम शर्मा, अजय सारस्वत अन्य आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।









