WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महिला मारवाड़ी समिति ने दिव्यांग को दी व्हीलचेयर, सेवा से जगाई नई उम्मीद

महिला मारवाड़ी समिति ने दिव्यांग को दी व्हीलचेयर, सेवा से जगाई नई उम्मीद

 

गिरिडीह। रविवार को महिला मारवाड़ी समिति, सृजन गिरिडीह शाखा द्वारा रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समिति ने एक जरूरतमंद दिव्यांग सरफराज अंसारी को व्हीलचेयर प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस पहल से सरफराज अंसारी के जीवन में नई उम्मीद जगी और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सच्ची सामाजिक सेवा बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष प्रिया जैन, सदस्य निकी गाड़िया, कोमल केडिया, सोनाली सिंघानिया, लीना झुनझुनवाला सहित रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर सभी ने समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Leave a Comment