WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महात्मा ज्योतिवा फुले शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, रंजीत सिंह यादव , रिपोर्ट राम नरेश यादव

महात्मा ज्योतिवा फुले शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, रंजीत सिंह यादव

Oplus_131072

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित*

 

एटा। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर रंजीत सिंह यादव ने कहा कि महात्मा फुले शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सुधार की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला महासचिव अवधेश यादव (धुआई), जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव (रूद्रपुर), प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी सहित कई अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment